Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ों में भी पहुंचने लगा कोरोना, उत्तराखंड में एक दिन में बढ़े 15 नए मामले
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरचमोली

पहाड़ों में भी पहुंचने लगा कोरोना, उत्तराखंड में एक दिन में बढ़े 15 नए मामले

उत्तराखंड में देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासियों के लौटने के साथ ही कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। केंद्र और राज्य सरकारों की कोशिश है कि कोरोना को गांव में फैलने से रोका जाए। राज्य सरकार लोगों से लगातार अपील कर रही है कि सामाजिक दूरी का पालन करें लेकिन तेजी से बढ़े केस चिंतित कर रहे हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के मामले 100 के आंकड़े को पार कर गए हैं। मंगलवार को चमोली और बागेश्वर जिलों में भी कोरोना ने दस्तक दे दी। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 15 नए मरीज मिले, जिससे राज्य में संक्रमण से पीड़ितों की संख्या 111 पहुंच गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना संक्रमण के ताजा मामले अब तक संक्रमण से मुक्त रहे चमोली और बागेश्वर समेत 5 जिलों में पाए गए हैं।

आपको बता दें कि राज्य सरकार बसों और ट्रेनों से प्रवासियों को घर लाने की कोशिश कर रही है। हजारों की संख्या में लोग देश के तमाम शहरों से लौट आए हैं। ट्रेनें अब भी प्रवासियों को लेकर आ रही हैं, कोरोना फैलने से रोकने के लिए सरकार ने जांच और क्वारंटीन के इंतजाम किए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना के मामले और बढ़ सकते हैं, ऐसे में छूट मिलने के बाद भी सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है।

नैनीताल में 7 मरीजों के नमूनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि ऊधमसिंह नगर में तीन, बागेश्वर और पौड़ी जिलों में दो—दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। चमोली जिले में एक मरीज मिला है। अब तक 52 कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 58 है। प्रदेश में एक कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मृत्यु हुई है। हालांकि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मौत की वजह कोरोना नहीं था।

प्रदेश में सर्वाधिक 18 सक्रिय मामले देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले में हैं जबकि नैनीताल में 13, पौड़ी में तीन, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में दो—दो और अल्मोड़ा तथा चमोली में एक—एक सक्रिय मामला है।

उत्तराखंड में लॉकडाउन 4: बस, टैक्सी, मॉल, सैलून, रेस्टोरेंट में क्या खुलेगा और क्या बंद!

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...