Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 16 और पॉजिटिव, पहाड़ों पर फैला संक्रमण
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 16 और पॉजिटिव, पहाड़ों पर फैला संक्रमण

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। बृहस्पतिवार को राज्य में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा चार मरीज बागेश्वर से व तीन मरीज उत्तरकाशी से हैं। जबकि नैनीताल उधमसिंहनगर व हरिद्वार से दो-दो नए मरीज मिले हैं। एक-एक मरीज क्रमशः राजधानी देहरादून व अल्मोड़ा से है। इसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है। हालांकि इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अलग-अलग अस्पतालों में 93 एक्टिव मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप इसलिए मचा हुआ है क्योंकि अब  पहाड़ों से बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं।

प्रवासियों की वापसी के बाद ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। पिछले पांच दिन में यहां पर कोरोना के 50 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अधिकतर मरीज ऐसे हैं जो कि दूसरे राज्यों से लौटे हुए हैं। जबकि दो-तीन लोग इनके संपर्क में आए हुए हैं। वायरस का संक्रमण यदि इसी तेजी से फैलता रहा तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि रहा है कि आने वाले दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक स्थिति और भी विकराल हो सकती है।

 

उत्तरकाशी में भी तीन और नए मरीज मिले हैं। यह सभी बाहर से लौटे हुए लोग हैं। बागेश्वर में भी फिर चार कोरोना पोजिटिव मरीज सामने आए हैं। नैनीताल जनपद में भी तीन संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनमें 19 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से वापस लौटा था। उसे रामनगर में क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। लैब से सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधमसिंहनगर के जसपुर व काशीपुर में भी एक-एक संक्रमित मरीज फिर मिला है। वहीं अल्मोड़ा के अंतर्गत रानीखेत में भी एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई है। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में दो दिन में कोरोना के 34 नए मरीज मिलने से सरकार से लेकर शासन-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

निरंजनपुर मंडी होगी बंद, आढ़ती की रिपोर्ट पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में एक और व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव मिला यह शख्स निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी में थोक व्यापारी है। बताया जा रहा है की बुखार होने पर वह 19 मई को स्वास्थ्य जांच के लिए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचे। जहां पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए अहूजा पैथोलॉजी लैब भेजा गया। लैब से आज जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित मिले सब्जी व्यापारी के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। सब्जी मंडी को सैनिटाइज कर अगले एक-दो दिन बंद रखा जा सकता है।

टिहरी में पांच लोगों को कोरोना संक्रमण

इससे पहले, बुधवार देर रात टिहरी जिले में पांच युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी युवक मुंबई से आए थे। पांचों युवक कांदिवली थाना संतनगर से 16 मई को चले थे। 18 मई की रात ये सभी बस से पूर्णानंद मैदान मुनिकिरेती ऋषिकेश पहुंचे थे, जहां पर डॉक्‍टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। 19 मई को सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया था। अब सभी पांच युवकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...