लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 16 आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। वरिष्ठ आईएएस ओम प्रकाश से कई विभाग ले लिए गए हैं। आईएएस नितेश कुमार झा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं चकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद हटाकर इसकी जिम्मेदारी अब आईएएस अमित नेगी को दे दी गई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी आईएएस के नए प्रभारों की सूची भी जारी कर दी है।
रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्ड़ियाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह निदेशक टिहरी बांध परियोजना की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पिथौरागढ़ की मुख्य विकास अधिकारी वंदना अब जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग होंगी। आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमांऊ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह डा. नीरज खैरवाल का स्थान लेंगे, जिन्हें अभी तक राजीव रौतेला के रिटायर होने के बाद से जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के साथ साथ कुमाऊं आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
पूरी सूची देखने के लिए यहां देखें –





Leave a comment