Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ आईएएस ओमप्रकाश के विभागों में कटौती
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ आईएएस ओमप्रकाश के विभागों में कटौती

आईएएस नितेश कुमार झा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं चकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद हटाकर इसकी जिम्मेदारी अब आईएएस अमित नेगी को दे दी गई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी आईएएस के नए प्रभारों की सूची भी जारी कर दी है।

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 16 आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। वरिष्ठ आईएएस ओम प्रकाश से कई विभाग ले लिए गए हैं। आईएएस नितेश कुमार झा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं चकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद हटाकर इसकी जिम्मेदारी अब आईएएस अमित नेगी को दे दी गई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी आईएएस के नए प्रभारों की सूची भी जारी कर दी है।

रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्ड़ियाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह निदेशक टिहरी बांध परियोजना की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पिथौरागढ़ की मुख्य विकास अधिकारी वंदना अब जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग होंगी। आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमांऊ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह डा. नीरज खैरवाल का स्थान लेंगे, जिन्हें अभी तक राजीव रौतेला के रिटायर होने के बाद से जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के साथ साथ कुमाऊं आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

पूरी सूची देखने के लिए यहां देखें –

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...