Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में पड़ रही प्रचंड गर्मी, और ऊपर जा सकता है पारा, पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में पड़ रही प्रचंड गर्मी, और ऊपर जा सकता है पारा, पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार

सूर्यदेव की आग उगलती किरणों से मैदान से लेकर पहाड़ तक के लोग गर्मी से बेहाल हैं। पिछले दो-तीन दिन की तरह सोमवार को भी राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का असर रहा। उधर, पंतनगर में जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं देहरादून में भी पारा चालीस के करीब है।

देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। आने वाले दो दिनों में भी (Uttarakhand weather forecast) तापमान और ऊपर चढ़ सकता है। ऐसे में तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं बाद में चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल बन हो सकते हैं। इससे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश संभव है।

निचले क्षेत्रों में वातावरण में गर्मी और उमस बनी रहेगी। इसी तरह राजधानी देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों में आसमान आमतौर से साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर को पारा चढ़ने से वातावरण में तपती गर्मी का असर रहेगा। दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 40.0 व 22.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर व आसपास के मैदानी इलाकों में भी तपती गर्मी व उमस लोगों को बेहाल कर सकती है। 28 मई से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान बारिश की बौछार पड़ने से लोगों को तपती गरमी से कुछ राहत मिल सकती है।

इधर, सोमवार को पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में वातावरण में दिनभर गर्मी बेचैन करती रही। राजधानी दून में भी सूर्यदेव की किरणें आग उगलती रही। लोग गरमी से बेहाल रहे। यहां पर सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39.8 व 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...