उत्तराखंड में कोरोना के 32 नए केस, तीन दिन में 197 लोगों को संक्रमण की पुष्टि

उत्तराखंड में कोरोना के 32 नए केस, तीन दिन में 197 लोगों को संक्रमण की पुष्टि

नैनीताल और हरिद्वार में नौ-नौ , ऊधमसिंहनगर में पांच, पौड़ी में तीन, चमोली व टिहरी में दो-दो और देहरादून व पिथौरागढ़ में एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 348 हो गई है।

उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। अब पर्वतीय और मैदानी दोनों इलाकों से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 32 और केस मिले हैं। नैनीताल और हरिद्वार में नौ-नौ , ऊधमसिंहनगर में पांच, पौड़ी में तीन, चमोली व टिहरी में दो-दो और देहरादून व पिथौरागढ़ में एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 348 हो गई है। इनमें 197 से ज्यादा वो मरीज हैं, जो कि पिछले तीन दिन में मिले हैं। कुल पॉजिटिव मरीजों में से 58 ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अलग-अलग अस्पतालों में 284 संक्रमित मरीज डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं। कोरोना वायरस मरीजों की जान भी ले रहा है। पौड़ी जिले के अंतर्गत पाबौ ब्लॉक (पिपली गांव) निवासी 48 वर्षीय जिस शख्स की चार दिन पहले क्वारंटाइन सेंटर में मौत हुई थी, वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह गाजियाबाद से वापस लौटा था। मौत होने के बाद उसका सैंपल 22 मई को कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि वह अस्थमा की बीमारी से भी पीड़ित था। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। अन्य प्रदेशों के चार पॉजिटिव मरीज भी यहां पर भर्ती हैं।

यह भी देखें – CM त्रिवेंद्र का निर्देश, कोरोना संक्रमण के लिहाज से अगले 10 दिन अहम…एहतियात बरतें

कोरोना की दस्तक के 72 दिन के सफर में उत्तराखंड में जो संक्रमित मरीज मिले हैं, उनमें सर्वाधिक संख्या बाहर से लौटे हुए प्रवासियों की है। नैनीताल जिले में पिछले चार दिन में ही सौ से अधिक प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अन्य जिलों में भी हर रोज कोरोना संक्रमित नए मरीज मिलने का क्रम जारी है। सोमवार को नैनीताल जनपद में कोरोना संक्रमण के जो नौ और मामले सामने आए हैं उनमें भी आठ लोग ट्रेन से महाराष्ट्र से और एक व्यक्ति दिल्ली से वापस लौटा है। इसी तरह हरिद्वार में कोरोना के जो नौ मामले मिले हैं वह भी दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से वापस लौटे हुए लोग हैं। यहां लंढौरा क्षेत्र में पंजाब से वापस लौटे दो शख्स और रुड़की में मुंबई से वापस लौटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

ऊधमसिंहनगर जनपद में भी जो पांच पॉजिटिव मरीज मिले हैं वह मुंबई से वापस लौटे हुए शख्स हैं। पौड़ी के एकेश्वर व पाबौ ब्लॉक में जिन दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है वह भी गाजियाबाद व गुरुग्राम से वापस लौटी हुई हैं। इसी तरह चमोली जिले के थराली विकासखंड के अंतर्गत देवलग्वाड़ निवासी 25 वर्षीय एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह कुछ दिन पहले गुरुग्राम से वापस लौटा था और गांव के स्कूल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहा था। दिल्ली से वापस लौटा एक और व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन दोनों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। देहरादून जनपद में भी रानीपोखरी निवासी 32 वर्षीय एक महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला 21 मई को मुंबई से वापस लौटी थी और एम्स की स्क्रीनिंग ओपीडी में जांच के लिए पहुंची थी। उधर, टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में भी मुंबई से वापस लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। पिथौरागढ़ में भी मुंबई से वापस लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। सूबे में जिस तरह कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, उससे सरकार से लेकर शासन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this