Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड पुलिस में आया कोरोना का पहला केस, सब्जी मंडी में तैनात था जवान
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड पुलिस में आया कोरोना का पहला केस, सब्जी मंडी में तैनात था जवान

कोरोना वायरस ने बड़ी संख्या में फ्रंटलाइन पर तैनात योद्धाओं को भी अपनी चपेट में लिया है। डॉक्टर, नर्स हों, पुलिसकर्मी या फिर अन्य सुरक्षाकर्मी… लोगों की जान बचाने में अपना फर्ज निभाते हुए इन्हें भी कोरोना का संक्रमण हुआ है। यूपी में एक दिन पहले एक अस्पताल के सीएमएस और मुंबई में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर की कोरोना के चलते मौत हो गई। मुंबई पुलिस के जवान बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित हैं। अब तक उत्तराखंड पुलिस इस संक्रमण से बची थी लेकिन आज पहला मामला सामने आया है।

पढ़ें: पहले जैसे नहीं होंगे अब भगवान बदरीनाथ के दर्शन

उत्तराखंड पुलिस का एक कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह विभाग का पहला केस है। पुलिस विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। एहतियात तो पहले से बरते जा रहे हैं लेकिन अब ड्यूटी के दौरान जवानों को और भी सुरक्षा उपाय करने को कहा गया है। पॉजिटिव पाया गया जवान उत्तराखंड पुलिस की चीता मोबाइल यूनिट में शामिल था।

राज्य के महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘कॉन्स्टेबल की ड्यूटी निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगाई गई थी, जो एक कंटेनमेंट जोन है। उन्हें हर रोज वहां जाना पड़ता था।’ अब पुलिस कॉन्स्टेबल के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रही है, जिससे उन्हें अलग कर क्वारंटीन किया जा सके।

किस तरह उत्तराखंड पुलिस के जवान जरूरतमंदों की सेवा में लगे है, देखिए एक झलक…

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1268441450112446464?s=20

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...