अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः उत्तराखंड में चीन बॉर्डर पर आईटीबीपी के जवानों ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः उत्तराखंड में चीन बॉर्डर पर आईटीबीपी के जवानों ने किया योगाभ्यास

भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित वसुधारा हिमखंड पर योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। जवानों ने यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग के अलग-अलग आसन किए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में बड़ीं संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। चमोली जिले में चीन सीमा पर तैनात सेना और आइटीबीपी के जवानों ने योग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम आवास में योगाभ्यास किया। वहीं योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृ्ष्ण ने हरिद्वार में पतंजलि सभागार में योग किया। योग की राजधानी कहे जाने वाले ऋषिकेश में गंगा तट पर कई साधकों ने योग साधना की।

 

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर बदरीनाथ धाम में स्थित माणा गांव के पास भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित वसुधारा हिमखंड पर योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। जवानों ने यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग के अलग-अलग आसन किए। वसुधारा हिमखंड में भारतीय पर्वतारोहण एवं स्की प्रशिक्षण संस्थान औली के हिमवीरों ने योगाभ्यास किया।

 

हिमाचल में योगाभ्यास करते आईटीबीपी के जवान।

लद्दाख में योगाभ्यास करते आईटीबीपी के जवान।

Image may contain: one or more people, people sitting, shoes, living room and indoor

सीएम आवास में योगासन करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’ थीम पर लोगों ने घर पर योग किया यह सराहनीय है। हमें कोरोना से लड़ने के लिए योग को सहारा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहा कि योग से निरोग रहे, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये और दूसरों को भी प्रोत्साहित किया। राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास किया।

 

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this