गलवान में 15 जून की रात चीनियों के साथ क्या हुआ… जानकर हैरान रह जाएंगे

गलवान में 15 जून की रात चीनियों के साथ क्या हुआ… जानकर हैरान रह जाएंगे

15 जून की रात गलवान घाटी में लड़ाई लगभग चार घंटे तक चलती रही। चीनी सैनिकों के पास तलवार और रॉड थे, जिनको छीनकर भारतीय सैनिकों ने उन पर करारी चोट की। इसके बाद चीनी भागने लगे और जान बचाने के लिए घाटियों में जा छिपे।

लद्दाख में एलएसी पर गलवान घाटी में चीन के विश्वासघात को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। 15 जून की रात को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। हालांकि भारतीय जवानों ने भी चीनी सैनिकों को तुरंत सबक सिखा दिया था और करीब 40 चीनी सैनिकों को मार गिराया। चीन भले ही अपने जवानों की मौत के आंकड़े छिपा रहा हो लेकिन वही जानता है कि 15 जून की रात उसके सैनिकों के साथ क्या हुआ। 15 जून की रात गलवान में भारत मां के वीर सपूत कैसे चीनी सैनिकों पर टूट पड़े थे, अब सेना के सूत्रों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्टों में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है।

जी हां, उस रात चीनी सैनिकों ने  भारतीय जवानों का ऐसा रौद्र रूप देखा, जिसे यादकर वो लंबे समय तक सिहरते रहेंगे। दरअसल, चीनी सैनिकों ने धोखे से हमला कर दिया था, जिसमें कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू शहीद हो गए। इस पर बिहार रेजिमेंट के जवानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। भारतीय जवानों के फौलादी हाथ, जिस चीनी पर पड़े वह सदा के लिए उठ गया।

यह भी पढ़ें – चीन की हरकतों पर लगने वाला है ग्रहण, बॉर्डर के तनाव पर भी पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अपने सीओ की शहादत का भारतीय जवानों ने फौरन बदला ले लिया था। उन्होंने एक-एक कर 18 चीनी सैनिकों की गर्दनें तोड़ डालीं। बताया जा रहा है कि कम से कम 18 चीनी सैनिकों के गर्दनों की हड्डियां टूट चुकी थीं और सिर झूल गए थे। गुस्से में लाल भारतीय सैनिक इतने आक्रोशित हो गए कि सामने आने वाले हर चीनी सैनिक का ऐसा हाल किया कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया।

यह सब ऐसे समय में हो रहा था जब भारतीय सैनिकों के मुकाबले चीनी सैनिकों की संख्या 5 गुना थी। भारतीय सैनिकों की बहादुरी का ही नतीजा है कि चीन अपना नुकसान और जवानों के मौत के आंकड़े छिपा रहा है, जिससे उसकी लाज बची रहे।

आपको बता दें कि उस रात भारत के जवान गलवान में बनाए गए चीनी सैनिकों के टेंट के हटने की जांच करने गए थे। कर्नल संतोष बाबू जवानों के साथ पहुंचे तो देखा कि चीनी सेना ने वहां से टेंट नहीं हटाया। विरोध हुआ तो अचानक चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया। हिंसक झड़प में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू शहीद हो गए तो बिहार रेजिमेंट के जवान चीनियों पर कहर बनकर टूट पड़े।

उस समय बिहार रेजिमेंट और घातक दस्ते के सैनिकों की कुल तादाद सिर्फ 60 थी, जबकि दूसरी तरफ दुश्मनों की तादाद काफी ज्यादा थी। ये लड़ाई लगभग चार घंटे तक चलती रही। चीनियों के पास तलवार और रॉड थे, जिनको छीनकर भारतीय सैनिकों ने उन पर करारी चोट की। इसके बाद चीनी भागने लगे और जान बचाने के लिए घाटियों में जा छिपे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this