Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली कोरोना से छिना रोजगार तो सीधे भगवान बदरीनाथ को चढ़ाने लगे तुलसी की माला, अब मदद को आगे आया एनजीओ
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना से छिना रोजगार तो सीधे भगवान बदरीनाथ को चढ़ाने लगे तुलसी की माला, अब मदद को आगे आया एनजीओ

कोरोना लॉकडाउन ने देश के हर शख्स को प्रभावित किया है लेकिन कुछ लोगों पर इसका गंभीर असर हुआ है। उत्तराखंड में चार धाम से जुड़े लोगों के रोजगार बंद हो गए तो उनकी आय खत्म हो गई लेकिन इन लोगों ने माला बनाना जारी रखा है और सीधे भगवान को अर्पित कर रहे हैं, इस आत्मविश्वास के साथ कि एक दिन ये संकट के बादल छंट जाएंगे.....

कोरोना काल में एक तरफ जान बचाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं कारोबार और नौकरी जाने से एक बड़ी आबादी के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। सरकार तो अपनी तरफ से प्रयास कर रही है लेकिन  इन हालात में गैरसरकारी संगठनों की भूमिका भी कम नहीं है। उत्तराखंड में ऐसा ही एक संगठन है, जो बदरीनाथ और केदानाथ धाम में श्रद्धालुओं के आने-जाने से जुड़े रोजगार पर आश्रित परिवारों की मदद कर रहा है।

स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य मिशन (SVHM) सोसाइटी ‘मानव सेवा माधव सेवा’ के संकल्प के साथ उत्तराखंड के जरूरतमंदों और वंचित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

बदरीनाथ धाम के पास बामिनी गांव के 105 परिवार ऐसे हैं जो जंगल से पवित्र तुलसी लाते हैं और भगवान बद्रीविशाल के लिए माला बनाते हैं। बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्री इन मालाओं को खरीदकर भगवान को अर्पित करते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इस साल चारधाम यात्रा बंद है। ऐसे में इन परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।  ये सभी परिवार, खासतौर से महिलाएं, जिन मालाओं को तीर्थयात्रियों को बेचकर कुछ पैसे कमाती थीं, उनको भगवान को अर्पित करना बंद नहीं किया। वह निस्वार्थ भाव से नियमित रूप से मालाएं भगवान बदरी विशाल को चढ़ा रही हैं।

ऐसे में SVHM सोसाइटी ने इन परिवारों को दान के जरिये मदद करने का एक अभियान चलाया, जिससे ये थोड़ी आजीविका कमा सकें और बद्रीविशाल की सेवा भी जारी रहे। SVHM सोसाइटी ने इस काम के लिए लोगों से भी मदद मांगी है।

यह एनजीओ 2019 से ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को बुनियादी और उन्नत लाइफ सपोर्ट प्रदान करने के लिए 2 अस्पताल चला रहा है। एनजीओ की तरफ से अब तक 35 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों की सेवा की गई और 4000 से ज्यादा आपातकालीन स्थिति में रोगियों की जान बचाई गई।

 

इस मुश्किल समय में आप भगवान के दर पर जाकर दर्शन तो नहीं कर सकते हैं पर भगवान को अपनी ओर से माला आदि अर्पण जरूर कर सकते हैं। आपकी इस पूजा से कई परिवारों की मदद भी हो सकेगी।

बद्री नारायण के लिए तुलसी माला-

1 दिन के लिए- 251 रुपये
2 दिन के लिए – 501 रुपये
5 दिन के लिए- 1100 रुपये
10 दिन के लिए- 2100 रुपये
30 दिन के लिए- 6000 रुपये

बैंक खातें की जानकारी

एकाउंट का नाम- Swami Vivekanand Health Mission Society Badrinath

खाता संख्या – 39094731908

IFSC- SBIN0010626

MICR- 248002501

शाखा – सीएसटी हरबर्टपुर, देहरादून

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...