Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश चीन से टेंशन के बीच पाक का दुस्साहस, मातृभूमि की रक्षा करते हवलदार दीपक कार्की शहीद
देश-विदेशउत्तराखंड न्यूज़

चीन से टेंशन के बीच पाक का दुस्साहस, मातृभूमि की रक्षा करते हवलदार दीपक कार्की शहीद

पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीन के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने भी अपनी हरकतें बढ़ा दी हैं। बॉर्डर पर पाक फौज ने घुसपैठ के इरादे से अकारण गोलीबारी शुरू कर दी है। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में आज तड़के 3.30 बजे के बाद लगातार पाकिस्तानी आर्मी द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

भारतीय सेना में हवलदार दीपक कार्की मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। दरअसल, जब से भारत का चीन के साथ तनाव बढ़ा है, पाकिस्तान भी साजिशें बुनने में लग गया है। वह पिछले एक हफ्ते से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर बॉर्डर पर अशांति फैलाना चाहता है। जम्मू के राजौरी और पुंछ जिले में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है।

इस दौरान राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। एक अन्य जवान घायल बताया जा रहा है, जिसका आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाकिस्तान ने आज तड़के 3.30 बजे और फिर 5.30 संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

 

इससे पहले शनिवार को एलओसी पार से की गई पाक गोलाबारी में 6 लोग घायल हो गए थे। भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि फौज हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

उधर, चीन की हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साफ कह दिया है कि भारतीय सेना को बॉर्डर पर हर ऐक्शन की छूट दी गई है। इससे साफ है कि पाकिस्तान की हरकत का करारा जवाब दिया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles