Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पर्यटन विभाग ने स्वरोजगार के लिए शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण, जानिये कहां मिलेगी 50% सब्सिडी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

पर्यटन विभाग ने स्वरोजगार के लिए शुरू किया ऑनलाइन पंजीकरण, जानिये कहां मिलेगी 50% सब्सिडी

कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते शहर से गांव लौटे लोगों को रोजगार देने के लिए उत्तराखंड सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। अब इसी क्रम में उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है। इस योजना का मकसद स्थानीय युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने में सक्षम बनाना है।

इसके तहत कोई भी डीजल या इलेक्ट्रिक बसें खरीद सकता है और राज्य सरकार की ओर से उसे 50 फीसदी सब्सिडी या 15 लाख रुपये तक दिए जाएंगे। ये बसें राज्य में एक तय रूट पर संचालित होंगी। इसके साथ ही इन बसों के लिए उत्तराखंड पर्यटन का लोगो गाड़ी के दोनों तरफ लगाना अनिवार्य होगा।

 

पढ़ें- स्वरोजगार योजना में पशुपालन को अपनाएं, बदल सकती है किस्मत

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर बस के अलावा कोई दूसरी गाड़ी खरीदी जाती है तो इसी योजना के तहत 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार से होमस्टे योजना के तहत पहाड़ी इलाकों के लिए 33 प्रतिशत या 10 लाख रुपये की सब्सिडी और मैदानी इलाकों के लिए 25 प्रतिशत या 7.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

पर्यटन विभाग का मानना है कि ऑनलाइन आवेदन प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और इससे समय भी बचेगा। इसका मतलब यह है कि अगर आप इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो विभाग के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। दोनों ही स्कीम में आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा, जो शहर से घर अपने गांव लौटे हैं और यहीं पर रहकर अपना कुछ काम शुरू करना चाहते हैं। उनके लिए बेहतर मौका है।

उत्तराखंड का कोई भी निवासी जो इस योजना का लाभा उठाना चाहता है वह इस योजना के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है। इससे दोनों योजनाओं को रियल टाइन मॉनिटरिंग करना आसान होगा।

https://vcsgscheme.uk.gov.in/  

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...