Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: निम की टीम ने हर्षिल की 4823 मीटर ऊंची अनाम चोटी पर लहराया तिरंगा
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशी

VIDEO: निम की टीम ने हर्षिल की 4823 मीटर ऊंची अनाम चोटी पर लहराया तिरंगा

हॉर्न ऑफ हर्षिल अभियान 21 नवंबर 2019 को शुरू किया गया था, लेकिन इस दौरान लगातार बर्फबारी और खराब मौसम इसमें रोड़ा बन गया। इस साल अभियान को निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने इस अभियान को फिर शुरू किया। रविवार को उनकी अगुवाई में निम का दल सफलतापूर्वक हॉर्न ऑफ हर्षिल की चोटी पर पहुंच गया।

उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के छह सदस्यीय दल ने ‘हॉर्न ऑफ हर्षिल’ अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट की अगुवाई में इस दल ने रविवार को 4823 मीटर ऊंची अनाम चोटी पर आरोहण किया।

22 जून को यह दल हर्षिल के निकट छोलमी, पंचमुखी महादेव होते हुए स्की एरिया में पहुंचा था। 23 जून को यह दल आगे बढ़ा और बेस कैंप होते हुए समिट कैंप पहुंचा। रविवार सुबह दल ने चोटी पर तिरंगा लहराया। यह चोटी पंचमुखी महादेव के शीर्ष पर स्थित है। सफल आरोहण के बाद यह दल रविवार शाम दल हर्षिल लौट आया। इस समिट टीम में निम के उप प्रधानाचार्य योगेश धूमल, सौरभ रौतेला, शिवराज पंवार, थिलनिस ग्यालबू और चतर सिंह भी शामिल थे।

 

दरअसल, हॉर्न ऑफ हर्षिल अभियान 21 नवंबर 2019 को शुरू किया गया था, लेकिन इस दौरान लगातार बर्फबारी और खराब मौसम इसमें रोड़ा बन गया। इस साल अभियान को निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने इस अभियान को फिर शुरू किया।

 

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री हिमालय में अभी कई चोटियां हैं, जिनका आरोहण नहीं हुआ है। इसके चलते उन्हें अनाम कहा जाता है। तीन वर्षों में पांच अनाम चोटियों का आरोहण किया जा चुका है। अक्टूबर 2018 में निम ने चार अनाम चोटियों का सफल आरोहण किया था। इनका नामकरण अटल-प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के नाम से हुआ है। वहीं हर्षिल में जिस चोटी का आरोहण निम की टीम ने किया है उसके नाम शासन की स्वीकृति के बाद तय होगा।

देखें चोटी पर पहुंची निम की टीम का वीडियो

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...