सेना ने अफसरों-जवानों के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम बैन किया! 15 जुलाई तक डिलीट करने के निर्देश

सेना ने अफसरों-जवानों के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम बैन किया! 15 जुलाई तक डिलीट करने के निर्देश

सैन्यकर्मियों से कहा गया है कि वे अपने स्मार्टफोनों से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्रूकॉलर, पबजी जैसे ऐप्स डिलीट कर दें। इन 89 ऐप्स में सरकार द्वारा प्रतिबंधित 59 ऐप्स भी शामिल हैं। सेना ने इन ऐप्स को हटाने की समयसीमा 15 जुलाई तक तय की है।

चीन से चल रही तनातनी के बीच केंद्र सरकार ने चीन के 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब सेना ने अपने अफसरों और जवानों को 89 ऐप्स को डिलीट करने का निर्देश दिया है। सैन्यकर्मियों से कहा गया है कि वे अपने स्मार्टफोनों से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्रूकॉलर, पबजी जैसे ऐप्स डिलीट कर दें। इन 89 ऐप्स में सरकार द्वारा प्रतिबंधित 59 ऐप्स भी शामिल हैं।

सेना ने इन ऐप्स को हटाने की समयसीमा 15 जुलाई तक तय की है। इस लिस्ट में व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप का नाम नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया है कि जवानों को डेली हंट जैसे न्यूज ऐप के साथ टिंडर, काउच सर्फिंग जैसे डेटिंग ऐप को भी हटाने को भी कहा गया है। इसके अलावा ऑनलाइन गेम पबजी को भी हटाने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि इन ऐप्स से सूचनाओं के लीक होने की आशंका है।

भारतीय सेना ने अपने कर्मियों को फेसबुक, टिक टॉक, ट्रू कॉलर और इंस्टाग्राम सहित 89 स्मार्टफोन को हटाने के लिए कहा है, ताकि सूचानाओं को लीक होने से रोका जा सके। भारतीय सेना के स्रोत से ये जानकारी सामने आई है। दरअसल, 89 ऐप्स की इस लिस्ट में मैंसेजिंग प्लेटफॉर्म्स, वीडियो होस्टिंग, कंटेंट शेयरिंग, वेब ब्राउजर्स, वीडियो एंड लाइव स्ट्रीमिंग, यूटीलिट ऐप्स, गेमिंग ऐप्स, ई-कॉमर्स, डेटिंग ऐप्स, एंटी वायरस, एनडब्ल्यू, न्यूज ऐप्स, ऑनलाइन बुक रीडिंग ऐप्स, हीथ ऐप्स, नॉलेज ऐप्स, म्यूजिक ऐप्स और ब्लॉगिंग/माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप्स हैं।

इन ऐप्स पर सेना ने बैन लगाया

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म: फेसबुक, बाइडू, इंस्टाग्राम, एलो, स्नैपचैट, वीचैट, क्यू क्यू, किक, आऊ वो, निम्बूज, हेलो, क्यू जोन, शेयर चैट, वाइबर, लाइन, आईएमओ, स्नो, टू-टॉक, हाइक

वीडियो होस्टिंग: टिक-टॉक, लाइकी, समोसा, क्वाली, कंटेंट शेयरिंग, शेयर इट, जेंडर, जाप्या

वेब ब्राउजर: यूसी ब्राउजर, यूसी ब्राउजर मिनी

वीडियो एंड लाइव स्ट्रीमिंग: लाइव मी, बिगो लाइव, जूम, फास्ट फिल्म्स, वी मेट, अप लाइव, विगो वीडियो

यूटिलिटी ऐप्स: कैम स्कैनर, ब्यूटी प्लस, ट्रू कॉलर

गेमिंग ऐप्स: पबजी, नोनो लाइव, क्लैश ऑफ किंग्स, ऑल टेंसेंट गेमिंग एप्स, मोबाइल लीजेंड्स

ई-कॉमर्स: क्लब फैक्ट्री, अली एक्सप्रेस, चाइना ब्रांड्स, गियर बेस्ट, बैंग गुड, मिनिन द बॉक्स, टाइनी डील, डीएचएच गेट, लाइटेन द बॉक्स, डीएक्स, एरिक डेस्क, जॉफुल, टीबीड्रेस, मोडिलिटी, रोजगल, शीन, रोमवी

डेटिंग ऐप्स: टिंडर, ट्रूअली मैडली, हैप्पन, आइल, कॉफी मीट्स बैजल, वू, ओके क्यूपिड, हिंग, एजार, बम्बली, टैनटैन, एलीट सिंगल्स, टैजेड, काउच सर्फिंग

एंटी वायरस: 360 सिक्युरिटी

न्यूज, ऑनलाइन बुक रीडिंग ऐप्स: न्यूज डॉग, डेली हंट, प्रतिलिपि, वोकल

लाइफस्टाइल ऐप: पॉपएक्सो

हेल्थ ऐप: हील ऑफ वाई

म्यूजिक ऐप्स: हंगामा, सांग्स.पीके

ब्लॉगिंग/माइक्रो ब्लॉगिंग: येल्प, तुम्बिर, रेडिट, फ्रेंड्स फीड, प्राइवेट ब्लॉग्स

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this