Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रामनगर के पास ‘खतरनाक’ धनगढ़ी नाले पर बनेगा पुल, केंद्र ने निर्माण को दी मंजूरी
उत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

रामनगर के पास ‘खतरनाक’ धनगढ़ी नाले पर बनेगा पुल, केंद्र ने निर्माण को दी मंजूरी

उत्तराखंड में रामनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 पर धनगढ़ी बरसाती नाले के ऊपर पुल का निर्माण होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया जारी है।

Image may contain: text

बरसात के समय यह नाला विकराल हो जाता है। यहां पर कई वाहन अचानक आए पानी के चलते हादसे के शिकार होते रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने यह सूचना साझा की है।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘आपके साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहता हूं। राष्ट्रीय राजमार्ग के माननीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र द्वारा सूचित किया है कि रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले पर पुल के निर्माण हेतु स्वीकृति दे दी गई है और उसकी टेंडर प्रक्रिया भी जारी हो गई है। मैंने गत वर्ष 4 सितंबर को माननीय मंत्री जी से इस नाले हेतु अनुरोध किया था। पूर्व में भी अनेक महानुभावों व जनप्रतिनिधियों ने इस हेतु प्रयास किए थे क्योंकि धनगढ़ी नाला बरसात के समय विकराल रूप ले लेता है जिसमें प्रतिवर्ष अनेक वाहनों के बहने व नागरिकों के हताहत होने की दुखद समाचार मिलते रहे हैं। राजमार्ग संख्या 309 पर रामनगर को गढ़वाल तथा कुमाऊं से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग अब भविष्य में निर्बाध आवागमन हेतु जारी रहेगा। माननीय मंत्री जी का आभार।’

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles