देहरादून के लोग ध्यान दें, आपके कारण फैला डेंगू तो दर्ज होगा मुकदमा

देहरादून के लोग ध्यान दें, आपके कारण फैला डेंगू तो दर्ज होगा मुकदमा

पिछले कई सालों से बारिश के मौसम में देश के कई शहरों में डेंगू के मामले बढ़ जाते हैं। इस साल देश पहले से ही कोरोना से जंग लड़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड प्रशासन ने रणनीति के तहत डेंगू को फैलने से रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

उत्तराखंड का देहरादून जिला कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। उससे निपटने के लिए जिला प्रशासन पुरजोर कोशिश कर रहा है। संक्रमण फैलने से रोकने के साथ ही मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। अब बारिश का मौसम आते ही डेंगू का खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में जिलाधिकारी ने हालात की समीक्षा कर दून के लोगों को आगाह किया है।

पढ़ें- सेना में फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बैन

दरअसल, प्रशासन नहीं चाहता कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़े और इसके लिए डेंगू को फैलने से रोकना जरूरी है। ऐसे में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि अगर आपके घर के आसपास साफ पानी जमा हुआ या फिर घर के बाहर या नाली में कूड़ा फेंकते पकड़े गए तो आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि देहरादून में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है। 16 जून से ऐसा कोई भी केस सामने नहीं आया है, जिसके संक्रमण का माध्यम पता न चला हो। डबलिंग रेट भी 61 दिन हो गया है। देहरादून में प्रति दस लाख पर 14,120 की टेस्टिंग हो रही है।

देहरादून में अब तक सामने आए करीब 800 कोरोना के केस में 99 प्रतिशत से अधिक प्रवासी हैं या फिर प्रवासियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। डीएम ने कहा कि सेना और आईटीबीपी के जवानों के ड्यूटी पर वापस आने का सिलसिला शुरू होने के बाद उनमें भी कई संक्रमित पाए गए। प्रशासन का कहना है कि कोरोना के नियंत्रण के साथ अब पूरा फोकस डेंगू पर है, जिसके लिए नगर निगम के साथ अभियान शुरू कर दिया गया है।

डेंगू के लक्षण, कैसे बचें आदि के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम की ओर से गंदगी व जल जमाव को लेकर की जा रही चेकिंग में शुक्रवार को 24 घरों के मालिकों का चालान कर 7500 रुपये जुर्माना वसूला गया। नगर निगम की टीमें लगातार जलजमाव और गंदगी की जांच कर रही हैं।

आपको बता दें कि डेंगू बुखार मच्छरों के काटने से फैलता है। इन मच्छरों को एडीज मच्छर कहते हैं जो काफी ढीठ होते हैं और दिन में भी काटते हैं।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this