कोरोना से जंग : उत्तराखंड के इस शहर में फिर से लगा लॉकडाउन

कोरोना से जंग : उत्तराखंड के इस शहर में फिर से लगा लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम पिछले संबोधन में इस बात पर चिंता जताई थी कि अनलॉक शुरू होने के बाद लोग लापरवाह हो रहे हैं, जो चिंता की बात है। उन्होंने साफ कहा कि यह लड़ाई लंबी चलने वाली है और हमें सतर्क रहना होगा। उत्तराखंड के एक शहर में अब लॉकडाउन लगाया गया है….

देशव्यापी लॉकडाउन भले ही खत्म हो गया है पर देश के कई शहरों में वहां के हालात के हिसाब से फिर से लॉकडाउन का सिलसिला जारी है। अब उत्तराखंड के काशीपुर शहर में कोरोना के बेकाबू होने से पहले ही प्रशासन ने लॉकडाउन लागू कर दिया है। शनिवार 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन 12 जुलाई रात 12 बजे तक रहेगा।

दरअसल, देश के कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन के फॉर्मूले को अपनाया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि जहां कोरोना तेजी से फैल रहा हो, वहां लोगों के मूवमेंट को सीमित किया जाए। ऐसे में वीकेंड में लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा जा रहा है और सख्ती से लॉकडाउन किया जा रहा है।

पढ़ें- देहरादून के लोग ध्यान दें, आपके कारण फैला डेंगू तो दर्ज होगा मुकदमा

काशीपुर में अचानक 34 कोरोना संक्रमित केस आए गए, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई। एक शादी समारोह में शामिल करीब 100 से अधिक लोगों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा था तो लोगों के सैंपल बीते 8 जुलाई को भेजे गए। इसमें से शुक्रवार को कुल 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कोरोना पॉजिटिव मिले 14 लोग विवाह समारोह में शामिल थे। एक ही दिन में 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

100 लोगों की टेंशन बढ़ी

बताया जा रहा है कि काशीपुर के एक होटल में 29 जून को सगाई का कार्यक्रम हुआ था जबकि शादी रुद्रपुर के होटल में हुई थी। समारोह में दिल्ली से आए एक युवक की तबीयत गुरुवार को बिगड़ने पर उसका सैंपल जांच को भेजा गया। उसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद काशीपुर में सगाई में शामिल 40 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। एम्स ऋषिकेश से आई रिपोर्ट तो 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। बताते हैं कि शादी में 100 लोग शामिल हुए थे।

काशीपुर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस की समीक्षा करने के बाद तत्काल प्रभाव से काशीपुर नगर निगम के अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र में 11 जुलाई से लॉकडाउन का आदेश जारी किया। इस अवधि में सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

हालांकि लॉकडाउन के दौरान पहले की तरह आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं रुकेगी। मेडिकल, निजी व सरकारी अस्पताल और दूध की डेयरी खुली रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज होगा। राशन की दुकानों व जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में छूट है। उधर, कोरोना केस मिलने पर रामश्याम कॉलोनी और कविनगर में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। शुक्रवार देर रात काशीपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this