Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी टिहरी में कोरोना: डीएम मंगेश घिल्डियाल गांवों में जाकर कर रहे एक्टिव सर्विलांस की अगुवाई
टिहरीउत्तराखंड न्यूज़

टिहरी में कोरोना: डीएम मंगेश घिल्डियाल गांवों में जाकर कर रहे एक्टिव सर्विलांस की अगुवाई

टिहरी गढ़वाल जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तेजतर्रार जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने जनपद के हर घर के सदस्यों का एक्टिव सर्विलांस करने का निर्णय लिया हैं और वह खुद इसके तहत लोगों से मिल रहे हैं। एक्टिव सर्विलांस को प्रभावी बनाने के लिए 1049 अधिकारियों/कर्मचारियों को नामित किया गया था, जिन्होंने 10 और 11 जुलाई को गांव-गांव जाकर हालात का जायजा लिया और अपनी रिपोर्ट तैयार की।

इस अभियान की शुरुआत खुद जिलाधिकारी ने 10 जुलाई को पिपली पहुंचकर की थी और एक्टिव सर्विलांस का जायजा लिया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, साथ ही कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही आशा कार्यकत्री व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में एक्टिव सर्विलांस के संबंध में जानकारी ली।

Image may contain: 2 people, people standing

 

गौरतलब है कि जनपद में एक्टिव सर्विलांस का कार्य 6 से शुरू है, जिसे 15 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा संपन्न किया जाना है। एक्टिव सर्विलांस के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्य के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम/आशा कार्यकत्री को जनपद में अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर/परिवार के पास जाकर घर के सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

जनपद में किसी घर /परिवार सदस्य के अंदर आईएलआई या एसएआरआई (सर्दी, जुकाम खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी) के लक्षण पाए जाने की जानकारी संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) को दी जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जहां एक्टिव सर्विलांस में लगी आशा कार्यकत्री को प्रोत्साहित किया, वहीं उनकी समस्याओं का भी संज्ञान लिया।

आपको बता दें कि जिले में बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंगेश को यहां भेजा गया था। उन्होंने आते ही प्रवासियों को ऋषिकेश में क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था कराई जिससे प्रवासी सीधे टिहरी न पहुंच सकें क्योंकि अचानक यहां कोरोना के मामले बढ़ गए थे। अगर रविवार को आई रिपोर्ट देखें तो टिहरी गढ़वाल में एक्टिव केस की संख्या मात्र 10 है।

(इनपुट IAS Mangesh Ghildiyal Fan Club Tehri से भी)

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...