Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के लोग आज रहें अलर्ट! 8 जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने की आशंका
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड के लोग आज रहें अलर्ट! 8 जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने की आशंका

उत्तर भारत के अनेक राज्यों में मॉनसूनी बारिश हो रही है। दिल्ली में भले ही थोड़ा कम हो पर पिछले कुछ दिनों से आसमान में आए बादलों ने तपिश से राहत दी है। इधर, उत्तराखंड में आज कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 8 जिलों में सोमवार को मॉनसूनी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में गढ़वाल और कुमाऊं में गर्मी से काफी राहत रही। हालांकि कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में मौसम की मार जारी है। चीन बॉर्डर को जोड़ने वाले दो संपर्क मार्ग बंद हैं। भूस्खलन होने से बदरीनाथ के पास हाइवे करीब 2 घंटे बंद रहा, जबकि केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठीक तरह से चल रहा है। प्रदेश में ज्यादातर सड़कों पर यातायात बहाल है।

उत्तराखंड के लोगों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। आपको बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने की कई घटनाएं घटी हैं। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है।

देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के तेवर नरम रह सकते हैं। मॉनसून की रफ्तार धीमी हुई है। सोमवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और देहरादून में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।

उधर, लोक निर्माण विभाग ने ज्यादातर संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया है, इसके बाद भी उत्तराखंड में 12 मार्ग अभी बंद हैं। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में भी मौसम साफ रहा। पिथौरागढ़ में शनिवार रात तेज बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट- तिदांग मार्ग लगभग 300 मीटर बह गया। इससे ऊपर के 14 गांव मुख्य मार्ग से कट गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...