Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के 5 लाख कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के 5 लाख कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी

कोरोना काल में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस बीच उत्तराखंड सरकार के 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर मिल रही है। जुलाई और अगस्त के महीने में उन्हें हर महीने हजारों रुपये का फायदा होने जा रहा है। आइए समझते हैं।

त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को एक तोहफा देने जा रही है। उन्हें जल्द ही बाजार मूल्य से सस्ता सामान उपलब्ध कराकर फायदा पहुंचाने की तैयारी है। दरअसल, उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह काम अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा।

सबसे पहले कर्मचारियों को रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुएं सस्ती दरों पर दिलाई जाएंगी। अच्छी बात यह है कि यह स्कीम जुलाई में ही शुरू हो सकती है। सहकारिता के जरिए यह योजना काम करेगी। इसमें उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम ने सृष्टि डिपार्टमेंटल स्टोर से एमओयू कर लिया है।

पढ़ें- उत्तराखंड में बनी भांग की चटनी का स्वाद ले रहा सारा इंडिया

इसमें जो शर्तें तय की गई हैं, उसके अनुसार राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, निकायों के कर्मचारियों को स्टोर से दी जा रही छूट के अतिरिक्त न्यूनतम ढाई प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए एक स्पेशल कार्ड भी जारी होगा।

योजना शुरू होने के बाद जुलाई में देहरादून में सृष्टि के डिपार्टमेंटल स्टोर से कर्मचारियों को फायदा मिलेगा बाद में अगले महीने में ही प्रदेश के अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक कर्मचारियों को हर महीनों हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

आपको बता दें कि सृष्टि डिपार्टमेंटल स्टोर के पास 2400 से ज्यादा प्रोडक्ट की रेंज है। इसमें किराने के सामान के अलावा फैशन और दूसरे सामान भी शामिल हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...