त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को एक तोहफा देने जा रही है। उन्हें जल्द ही बाजार मूल्य से सस्ता सामान उपलब्ध कराकर फायदा पहुंचाने की तैयारी है। दरअसल, उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह काम अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा।
सबसे पहले कर्मचारियों को रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुएं सस्ती दरों पर दिलाई जाएंगी। अच्छी बात यह है कि यह स्कीम जुलाई में ही शुरू हो सकती है। सहकारिता के जरिए यह योजना काम करेगी। इसमें उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम ने सृष्टि डिपार्टमेंटल स्टोर से एमओयू कर लिया है।
पढ़ें- उत्तराखंड में बनी भांग की चटनी का स्वाद ले रहा सारा इंडिया
इसमें जो शर्तें तय की गई हैं, उसके अनुसार राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, निकायों के कर्मचारियों को स्टोर से दी जा रही छूट के अतिरिक्त न्यूनतम ढाई प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए एक स्पेशल कार्ड भी जारी होगा।
योजना शुरू होने के बाद जुलाई में देहरादून में सृष्टि के डिपार्टमेंटल स्टोर से कर्मचारियों को फायदा मिलेगा बाद में अगले महीने में ही प्रदेश के अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक कर्मचारियों को हर महीनों हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
आपको बता दें कि सृष्टि डिपार्टमेंटल स्टोर के पास 2400 से ज्यादा प्रोडक्ट की रेंज है। इसमें किराने के सामान के अलावा फैशन और दूसरे सामान भी शामिल हैं।


Leave a comment