उत्तराखंड में भाग रहा कोरोना का ग्राफ, 174 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4300 के पास

उत्तराखंड में भाग रहा कोरोना का ग्राफ, 174 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4300 के पास

कोरोना के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया। सरकार सुपर स्प्रेडर्स पर भी नजर रख रही है, जिनसे समाज में बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

उत्तराखंड में अब हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में कोविड-19 के 174 नए केस दर्ज किए गए। सबसे अधिक 50 मामले देहरादून से हैं। इसके अलावा 45 मामले ऊधमसिंह नगर, 36 नैनीताल, 27 हरिद्वार, सात अल्मोड़ा, तीन-तीन मामले उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 4276 हो गए हैं। 51 लोगों की मौत हो चुकी है पर राहत की बात यह है कि 3,081 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 1108 मामले एक्टिव हैं, जबकि 52 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 35 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

18 जुलाई 2020 का हेल्थ बुलेटिन शाम साढ़े सात बजे जारी किया गया। शनिवार को सूबे के अलग-अलग अस्पतालों से 60 कोविड मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। इस समय 1108 सक्रिय केस हैं। चिंता यह है कि अभी 8197 सैंपल्स के परिणाम आने बाकी हैं।

केस दोगुना होने की दर अब 25.74 दिन हो गई है। राज्य में कोविड-19 मरीजों का रिकवरी प्रतिशत अब 72.05% है। उत्तराखंड में टेस्ट किए गए कुल सैंपल्स में से केवल 4.09 प्रतिशत ही पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलेवार आंकड़े देखें तो देहरादून में सबसे ज्यादा 1049 केस आए हैं। उसके बाद 716 केस ऊधमसिंह नगर से हैं जबकि 684 कोरोना के मामले नैनीताल जनपद से आए हैं।

Image

 

आपको बता दें कि केस भले ही बढ़ रहे हैं पर सरकार ने ऐसे हालात से निपटने की तैयारी पहले ही कर रखी है। पिछले दिनों हिल मेल के कार्यक्रम ई-रैबार में आए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि वह यह मानकर चल रहे हैं कि कोरोना के 5 हजार मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ सकती है और सरकार ने उस हिसाब से तैयारी कर रखी है। हालांकि सरकार का जोर सामाजिक दूरी का पालन कराने पर भी है, जिससे संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this