Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार घर में ही करें भोले की आराधना, शिव मंदिरों के बाहर पुलिस तैनात, हरिद्वार में धारा 144 लागू
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

घर में ही करें भोले की आराधना, शिव मंदिरों के बाहर पुलिस तैनात, हरिद्वार में धारा 144 लागू

उत्तराखंड के चार जिलों में शनिवार, रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच रविवार को सावन की महाशिवरात्रि और सोमवती अमावस्या का स्नान भी पड़ रहा है। ऐसे में हरिद्वार प्रशासन ने कई तरह की पाबंदियां लगा रखी हैं जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में धार्मिक कार्यक्रम और त्योहार भी प्रभावित हुए हैं। सावन की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हालांकि इस बार कोरोना संकट को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने आज शिवालयों में जलाभिषेक पर पाबंदी लगा दी है।

स्थानीय लोग भी शिव मंदिरों में नहीं जा सकते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि घर पर ही पूजा-पाठ करें। लोगों को स्नान के लिए गंगा घाटों पर जाने से भी रोका गया है। आपको बता दें कि प्रशासन की ओर से पहले ही सोमवार को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान पर रोक लगाई गई है। इसके तहत दूसरे राज्यों के साथ ही स्थानीय लोग भी स्नान नहीं कर सकते हैं।

आज शिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस तैनात की गई है। मंदिरों में केवल पुजारी पूजा-पाठ की प्रक्रिया पूरी करेंगे। वैसे जलाभिषेक का मुहूर्त सोमवार सुबह तक है, लेकिन सोमवार को भी जलाभिषेक की अनुमति नहीं होगी। हरिद्वार शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

हरकी पैड़ी क्षेत्र समेत अन्य घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात है और धारा 144 का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्माचार्यों, संतों ने लोगों से घर पर रहकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान करने और घर से ही प्रभु की आराधना करने को कहा है।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...