योग नगरी ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन की तस्वीरें देखीं, मन मोह लेंगी

योग नगरी ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन की तस्वीरें देखीं, मन मोह लेंगी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना के पहले स्टेशन, योगनगरी ऋषिकेश, की पहली तस्वीरें साझा करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। पीएम मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर रेल मंत्री पीयूष गोयल की टीम कड़ी मेहनत से कार्य कर रही है।

हिमालयी क्षेत्र में ट्रेन ले जाने का ख्वाब हकीकत में बदलने वाला है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग लाइन का पहला स्टेशन ऋषिकेश में बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस स्टेशन की मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से अपलोड किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल की पूरी टीम की भी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह टीम पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बेहतरीन काम कर रही है।

Image

Image

Image

Image

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना के पहले स्टेशन, योगनगरी ऋषिकेश, की पहली तस्वीरें साझा करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। पीएम @narendramodi के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर @PiyushGoyal की टीम #IndianRailways कड़ी मेहनत से कार्य कर रही है।

Image

एक अन्य ट्वीट में सीएम त्रिवेंद्र ने लिखा, उत्तराखंड सरकार ने 2017 के बाद परियोजना हेतु शत प्रतिशत भूमि अधिग्रहण कर प्रधानमंत्री @narendramodi के इस सपने को पूर्ण करने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। मैं उत्तराखंड की समस्त जनता की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी एवं रेलमंत्री @PiyushGoyal को धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने लिखा, योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों का आवागमन जल्दी शुरू हो जाएगा। ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट पर कार्य तेज़ी से चल रहा है और दिसम्बर माह से पहले इस लाइन के सभी प्रोजेक्ट पैकिज आवंटित हो जाएंगे और 125 किलोमीटर लंबी पूरी लाइन पर सभी जगह कार्य शुरू हो जाएगा।

Image

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this