Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दिल्ली में मिंटो ब्रिज में हुए जलभराव में डूबने से उत्तराखंड के कुंदन सिंह की मौत
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़

दिल्ली में मिंटो ब्रिज में हुए जलभराव में डूबने से उत्तराखंड के कुंदन सिंह की मौत

दिल्ली के मिंटो ब्रिज में रविवार को भारी जलभराव के दौरान वाहन के साथ डूबने से उत्तराखंड निवासी कुंदन सिंह की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के नौताश निवासी कुंदन सिंह दिल्ली में मालवाहक वाहन ‘छोटा हाथी’ चलाकर परिवार का गुजारा करते थे।

पुलिस के मुताबिक, वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सीपी की तरफ जा रहे थे। रात को हुई बारिश के बाद मिंटो ब्रिज पर पानी भरा था। कुंदन ने सोचा उनका वाहन निकल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर अंडरपास में ही उनकी डूबने से मौत हो गई। बॉडी पर पुलिस को फिलहाल किसी अन्य चोट का निशान नहीं मिला है। इस बॉडी को दिल्ली यार्ड में काम करनेवाले ट्रैकमेन ने देखा था। उन्होंने बताया कि मैं ट्रैक पर ड्यूटी पर था उस दौरान ही मैंने यह बॉडी देखी थी। तब मैं ट्रैक से उतरकर नीचे आया और इसे निकाला। उन्होंने बताया कि बॉडी बस के सामने तैर रही थी।

 

56 वर्षीय कुंदन सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले शख्स थे। वह अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी और 24 तथा 12 वर्ष की दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी की नवंबर में शादी होनी है। कुंदन सिंह की मौत की खबर आने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मदद के लिए तत्काल आगे आए। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बलूनी ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से घटना के बाद फोन पर बात की। वहीं उन्होंने पत्र लिखकर भी परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का अनुरोध किया है। भाजपा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर उप राज्यपाल अनिल बैजल ने परिवार की मदद की दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...