कोरोना काल की टेंशन के बीच अच्छी खबर, पौड़ी में जल्द शुरू होंगे एडवेंचर स्पोर्ट्स

कोरोना काल की टेंशन के बीच अच्छी खबर, पौड़ी में जल्द शुरू होंगे एडवेंचर स्पोर्ट्स

कोरोना काल में रोज मरीजों की बढ़ती संख्या, मृतक और टेंशन की ही खबरें आ रही हैं। कामकाज ही नहीं खेलकूद भी बंद चल रहे हैं लेकिन अब सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रोमांचक हवाई खेल शुरू होने जा रहे हैं।

कोरोना से निपटने के साथ ही जिंदगी अब पटरी पर लौटने लगी है। जी हां, एक तरफ संक्रमण के खिलाफ जंग जारी है तो दूसरी तरफ दूसरे कामकाज भी शुरू हो चुके हैं। पौड़ी जनपद में जल्द ही हवाई खेल शुरू होने जा रहे हैं। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रेरणा से जिला योजना के अंतर्गत प्रथम पैरा मोटर (Solo Paramotor) इटली से देहरादून पहुंच चुकी है, तो आप ही हो जाइए रोमांचक खेलों का आनंद लेने के लिए तैयार।

उन्होंने लिखा कि “Moster 285” नामक इतालवी इंजन युक्त 8000 rpm की “Fly Product” नामक पैरा मोटर कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। 70 किलो की जबरदस्त थ्रस्ट का यह इंजन कुछ समय पहले बीयर ग्रिल्स नामक साहसिक खेल विशेषज्ञ के द्वारा एवरेस्ट पर्वत शृंखला को पार करने के लिए प्रयोग किया गया था।

ITV Boxer नामक विंग (जो कि एक बड़े पैरा ग्लाइडर के पंख से काफी मेल खाता है) का उपरोक्त इंजन के साथ उपयोग किया जाता है। यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से 165 किलो वजन के साथ उड़ सकने में सक्षम है।

लगभग 4 लीटर प्रति घंटे की दर से यह मशीन देहरादून से पौड़ी और पौड़ी से देहरादून (दोनों ओर मिलाकर) कुल 10 लीटर से कम पेट्रोल में पहुंचा सकती है।

इस मशीन को स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग के उद्देश्य से पौड़ी जिले के सतपुली, बांघाट और खैरासेन के लिए तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में “हिमालयन एरो स्पोर्ट्स असोसिएशन” की टीम के द्वारा BSF ट्रेनिंग एरिया- देहरादून में ट्रायल किया जा रहा है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this