Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी के हाथों मिलेगी ऋषिकेश स्टेशन और डोबराचांठी पुल की सौगात
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पीएम मोदी के हाथों मिलेगी ऋषिकेश स्टेशन और डोबराचांठी पुल की सौगात

उत्तराखंड को इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र की दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। 14 साल के इंतजार के बाद टिहरी में डोबराचांठी पुल और पहाड़ों पर रेल के सपने का पहला पड़ाव ऋषिकेश रेलवे स्टेशन शुरू होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि डोबराचांठी पुल और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के पहले स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। यह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है।

Image

 

पीएम मोदी से योग नगरी स्टेशन, टिहरी झील पर बने 440 मीटर लंबे डोबराचांठी झूला पुल और नमामि गंगे के तहत ऋषिकेश के लक्कड़घाट, चंद्रेश्वर नगर तथा ढालवाला में बने एसटीपी के लोकार्पण के लिए समय मांगा गया है। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ सकते हैं।

यह भी देखेंः ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का सीएम रावत ने किया दौरा, उत्तराखंड को क्यों है इस प्रोजेक्ट का इंतजार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को ऋषिकेश में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड को इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट के क्षेत्र में कई सौगातें दी हैं। इनमें ऑलवेदर रोड, रेल लाइनों का निर्माण और एयर कनेक्टिविटी शामिल हैं। डोईवाला-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना से देवभूमि की तस्वीर बदल जाएगी। स्थानीय नागरिकों के साथ ही चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। चारों धाम रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे।

Image

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन की मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं, इसके बाद वह ऋषिकेश स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि योग नगरी रेलवे स्टेशन को पूरी तरह आधुनिक स्वरूप दिया गया है। स्टेशन के निर्माण में पर्यावरणीय अनुकूलन का विशेष ध्यान रखा गया है। बुजुर्गों और दिव्यागों के लिए विशेष सुविधा यहां उपलब्ध है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles