Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ आपदाः मलबे से मिले दो और शव, गुजरते वक्त के साथ उम्मीदें धूमिल
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़

पिथौरागढ़ आपदाः मलबे से मिले दो और शव, गुजरते वक्त के साथ उम्मीदें धूमिल

बीते रविवार की रात आई आसमानी आफत के बाद भी पिथौरागढ़ जनपद में हालात बदतर बने हुए हैं। बचाव अभियान लगातार जारी है पर अपने ही घरों के मलबे में दफन लोगों को बचाने में कोई सफलता नहीं मिल पाई। फिलहाल बचाव दल के द्वारा मलबे से दो और महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं।

आपको बता दें कि इस आपदा में टांगा गांव के 11 लापता लोगों में से अब तक कुल 9 शव मिल चुके हैं। दो लोग अब भी लापता हैं। यहां मुनस्यारी तहसील के टांगा गांव में भूस्खलन में मकान जमींदोज होने से लापता लोगों की खोजबीन का काम जारी है। घरों की जगह मिट्टी से सपाट हुई जमीन है। अब इसी मलबे से लोगों को ढूंढा जा रहा है।

बीते दिन चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ के 29, आईटीबीपी के 19, एसडीआरएफ के 24 और पुलिस व राजस्व, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, होमगार्ड, पीआरडी, पुलिस संचार विभाग के 32 कार्मिकों समेत लगभग कुल 104 जवानों और कर्मचारी शामिल हुए।

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद पद्मा देवी (45) पत्नी खुशाल सिंह और कुसुमा देवी (70) पत्नी भीम सिंह के शव मलबे से निकाले। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया है। अब भी जीत राम पुत्र हुड़किया राम और पार्वती देवी पत्नी जीत राम लापता हैं और इनकी लगातार तलाश की जारी है।

प्रशासन ने यहां दो मेडिकल टीमों को भी तैनात किया है। प्रशासन के अनुसार लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान फिलहाल जारी रहेगा। लोगों की उम्मीद धूमिल हो चुकी हैं पर चमत्कार की आस किसी ने नहीं छोड़ी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...