Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ आपदा : 4 दिन बाद भी 4 लोगों की खबर नहीं, डॉग स्क्वायड भी पहुंचा
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़

पिथौरागढ़ आपदा : 4 दिन बाद भी 4 लोगों की खबर नहीं, डॉग स्क्वायड भी पहुंचा

पिथौरागढ़ आपदा की तस्वीरें भयावह हैं। हर रोज शव निकल रहे हैं। अब भी बचाव कार्य जारी हैं क्योंकि 4 लोगों की कोई खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि आपदा के बाद गांव के लोगों को 19 जुलाई की रात हादसे की सूचना देने के लिए ढाई बजे रात गांव के ठीक ऊपर 800 मीटर ऊंची पहाड़ी पर चढ़ना पड़ा था, तब जाकर उन्होंने विधायक को हादसे की जानकारी दी थी।

जरा उन लोगों के बारे में सोचिए, जिनके अपने मिट्टी के मलबे में दबे हैं और गुजरते वक्त के साथ उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र मुनस्यारी और बंगापानी में यही हालात हैं। बंगापानी के टांगा गांव में राहत और बचाव कार्य चौथे दिन भी जारी है। हालांकि अब भी 4 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

इससे पहले बुधवार को मलबे से तीन शव बरामद किए गए। इस तरह से यहां कुल 7 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। 4 लोगों की तलाश अब भी जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ साथ आईटीबीपी के जवान भी लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुऐ हैं। आपको बता दें कि रविवार रात को बंगापानी तहसील के टांगा गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची थी।

इस आसमानी आफत में गांव के 5 घर जमीदोंज हो गए थे। यहां रहने वाले 11 लोग लापता हो गए थे, जिसमें से अब तक 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आसपास के लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि शायद कोई चमत्कार हो और लापता लोग जीवित बचकर आ जाएं।

खबर है कि अब गांव में मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। देहरादून से एक डॉग स्क्वायड आज सुबह बंगापानी के लिए रवाना हो गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...