Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ आपदा : 4 दिन बाद भी 4 लोगों की खबर नहीं, डॉग स्क्वायड भी पहुंचा
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ आपदा : 4 दिन बाद भी 4 लोगों की खबर नहीं, डॉग स्क्वायड भी पहुंचा

जरा उन लोगों के बारे में सोचिए, जिनके अपने मिट्टी के मलबे में दबे हैं और गुजरते वक्त के साथ उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र मुनस्यारी और बंगापानी में यही हालात हैं। बंगापानी के टांगा गांव में राहत और बचाव कार्य चौथे दिन भी जारी है। हालांकि अब भी 4 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

इससे पहले बुधवार को मलबे से तीन शव बरामद किए गए। इस तरह से यहां कुल 7 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। 4 लोगों की तलाश अब भी जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ साथ आईटीबीपी के जवान भी लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुऐ हैं। आपको बता दें कि रविवार रात को बंगापानी तहसील के टांगा गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची थी।

इस आसमानी आफत में गांव के 5 घर जमीदोंज हो गए थे। यहां रहने वाले 11 लोग लापता हो गए थे, जिसमें से अब तक 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आसपास के लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि शायद कोई चमत्कार हो और लापता लोग जीवित बचकर आ जाएं।

खबर है कि अब गांव में मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। देहरादून से एक डॉग स्क्वायड आज सुबह बंगापानी के लिए रवाना हो गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...