Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ये क्या हो गया! एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 451 मामले, प्रशासन में खलबली
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

ये क्या हो गया! एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 451 मामले, प्रशासन में खलबली

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण खतरनाक स्तर पर जा रहा है। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 451 मामले आने से शासन-प्रशासन में खलबली मच गई है। सबसे अधिक 204 मामले हरिद्वार में सामने आए हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर से 98 , नैनीताल से 73, देहरादून से 43, टिहरी से 11 पिथौरागढ़ से पांच, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल से चार-चार मामले सामने आए हैं। वहीं 52 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो गए हैं। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 5300 हो गई है। इनमें 3349 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं, जबकि 57 की मौत हो गई है। वर्तमान में 1856 मामले एक्टिव हैं। इसके अलावा 38 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

हरिद्वार जिले के 204 संक्रमितों में से 169 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से प्रभावित हुए हैं। 35 संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर जिले में 98 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इनमें 51 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए जबकि 47 की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। नैनीताल जिले में 73 संक्रमितों में 29 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए जबकि 44 की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

देहरादून जिले में 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इनमें 38 संक्रमित कॉरल और एचयूएल फैक्टरी के मजदूर हैं। टिहरी जिले में मिले 11 संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी जिले के नौ संक्रमितों में से आठ की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में जम्मू-कश्मीर से आए एसएसबी के 5 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, पौड़ी के 4 कोरोना संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा जिले में मिले चार कोरोना संक्रमितों में दो स्वास्थ्यकर्मी हैं जबकि दो अन्य बार से आए हैं।

राज्य में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित भी बढ़ गए हैं। एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में 1520 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5300 हो गई है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से प्रदेश की रिकवरी और डबलिंग दर गिरी है। एक सप्ताह में रिकवरी दर 81 प्रतिशत घटकर 65.17 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, डबलिंग दर 18.53 दिन पर पहुंच गई है।

इससे पहले, नैनीताल जिले की लालकुआं कोतवाली में 29 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लालकुआं में मंगलवार को 96 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें एक साथ 29 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना की स्थिति की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि पिछले 12 दिन में कोरोना के डेढ़ हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं। मंगलवार को भी प्रदेश में कोरोना के 210 नए मामले सामने आए हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...