Saturday , 5 September 2026
Home स्पेशल सेना प्रमुख ने की हिल-मेल पत्रिका की तारीफ, बेहतरीन तरीके से संकलित और रोचक बताया
स्पेशलउत्तराखंड न्यूज़

सेना प्रमुख ने की हिल-मेल पत्रिका की तारीफ, बेहतरीन तरीके से संकलित और रोचक बताया

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने ‘हिल-मेल’ पत्रिका की प्रशंसा की है। उन्होंने जून में प्रकाशित अंक के लिए पूरी संपादकीय टीम को बधाई संदेश भेजा है। आपको बता दें कि इस अंक में सेना प्रमुख के देहरादून आईएमए दौरे की विस्तार से रिपोर्टिंग की गई थी। सेनाध्यक्ष के सैन्य सहायक ब्रिगेडियर विक्रांत नाईक, रक्षा मंत्रालय एकीकृत मुख्यालय (सेना), नई दिल्ली की ओर से वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी के जरिए भेजे गए पत्र में हिल-मेल की टीम को धन्यवाद दिया गया है।

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने हिल-मेल के जून 2020 अंक के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बुक बेहतरीन तरीके से संकलित और रोचक है। उन्होंने आगे संदेश भिजवाया है, ‘हमारी तरफ से इस पत्रिका के लिए काम करने वाली संपादकीय टीम को शुभकामनाएं।’ सेना प्रमुख ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें कि सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड के निरीक्षण अधिकारी के तौर पर शामिल हुए थे। उन्होंने कैडेटों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया था।

कुल 423 कैडेट को सेना में शामिल किया गया जिनमें 333 भारत के और 90 मित्र देशों से थे। इस अवसर पर आर्मी चीफ ने कहा था, ‘यह देश के लिए मुश्किल वक्त है। देश की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सैन्य नेताओं के तौर पर आपकी क्षमताओं पर निर्भर करती है। आपको अपने देशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। आपको सुनिश्चित करना होगा कि आप जो भी करें, देशवासियों के कल्याण के लिए हो।’

आर्मी चीफ के इस दौरे को हिल-मेल ने विस्तार से कवरेज दी थी। वेबसाइट पर लाइव खबरों के साथ ही जून के अंक में विस्तार से सामग्री प्रकाशित की गई। अब आर्मी चीफ ने पत्रिका की संपादकीय टीम की पत्र भेजकर हौसलाअफजाई की है।

 

हिल-मेल पत्रिका में पासिंग आउट परेड की कवरेज

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...