अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया तो शाम होते-होते पूरा देश जगमग हो उठा। लोगों ने दीये जलाकर दिवाली मनाई। अयोध्या में लोगों ने नृत्य किया और झूमकर अपनी खुशियां जाहिर कीं। उत्तराखंड के लोगों ने भी इस दौरान घरों में, चार धाम में, हरिद्वार में हरि की पौड़ी समेत अनेक स्थानों पर दीपक जलाए। आइए देखते हैं उत्तराखंड की कुछ दिलचस्प तस्वीरें-
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर दीपोत्सव का नजारा देखिए
उत्तराखंड के चारों धामों में दीये जलाकर उत्सव मनाया गया।
राम मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर चमोली के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम और गोपीनाथ मंदिरों में दीये जलाकर खुशियां मनाई गईं।
गंगोत्री धाम में देखिए दीपोत्सव का यह वीडियो-
बागेश्वर का नजारा भी दिवाली की तरह था। घाट पर सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर सीएम आवास में दीपक जलाए। मुख्यमंत्री आवास को घी के 5100 दीपकों से प्रकाशमान किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने प्रदेश वासियों से इस अवसर का साक्षी बनने की अपील करते हुए कहा था कि वे भी अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में निर्मित होने वाला श्रीराम का भव्य मंदिर हमारी आस्था से जुड़ा है।






Leave a comment