Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून अयोध्या में भूमि पूजन पर दीयों से कैसे जगमगाया उत्तराखंड, देखिए तस्वीरें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़चमोली

अयोध्या में भूमि पूजन पर दीयों से कैसे जगमगाया उत्तराखंड, देखिए तस्वीरें

500 सालों की लोगों की तपस्या की 5 अगस्त को पूरी सार्थक होने की शुरुआत हो गई। पीएम मोदी ने अयोध्या जाकर भगवान राम के भव्य मंदिर की नींव रखी। इस दौरान देशभर में भी खुशियां मनाई गईं। कोरोना प्रकोप के कारण लोग अयोध्या नहीं आए पर टीवी से चिपके रहे।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया तो शाम होते-होते पूरा देश जगमग हो उठा। लोगों ने दीये जलाकर दिवाली मनाई। अयोध्या में लोगों ने नृत्य किया और झूमकर अपनी खुशियां जाहिर कीं। उत्तराखंड के लोगों ने भी इस दौरान घरों में, चार धाम में, हरिद्वार में हरि की पौड़ी समेत अनेक स्थानों पर दीपक जलाए। आइए देखते हैं उत्तराखंड की कुछ दिलचस्प तस्वीरें-

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर दीपोत्सव का नजारा देखिए

उत्तराखंड के चारों धामों में दीये जलाकर उत्सव मनाया गया।

 

राम मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर चमोली के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम और गोपीनाथ मंदिरों में दीये जलाकर खुशियां मनाई गईं।

गंगोत्री धाम में देखिए दीपोत्सव का यह वीडियो-

 

बागेश्वर का नजारा भी दिवाली की तरह था। घाट पर सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर सीएम आवास में दीपक जलाए। मुख्यमंत्री आवास को घी के 5100 दीपकों से प्रकाशमान किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने प्रदेश वासियों से इस अवसर का साक्षी बनने की अपील करते हुए कहा था कि वे भी अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में निर्मित होने वाला श्रीराम का भव्य मंदिर हमारी आस्था से जुड़ा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...