Home उत्तराखंड न्यूज़ 19 दिन में आए 5000 केस, 10,000 के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

19 दिन में आए 5000 केस, 10,000 के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10021 हो गया है, जिनमें से 6301 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 3547 मामले एक्टिव हैं, जबकि 134 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 39 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों की रफ्तार ने शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बड़ी चिंता में डाल दिया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10,000 की संख्या के पार पहुंच गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें से पांच हजार केस पिछले 19 दिन में सामने आए हैं।

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10021 हो गया है, जिनमें से 6301 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 3547 मामले एक्टिव हैं, जबकि 134 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 39 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

सोमवार को कोरोना के 389 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 178 मामले हरिद्वार, 110 केस ऊधमसिंहनगर, 41 केस देहरादून, 25 केस नैनीताल, दस केस पिथौरागढ़, सात केस टिहरी, छह-छह केस अल्मोड़ा और चमोली, तीन केस चंपावत, दो केस उत्तरकाशी, एक केस रुद्रप्रयाग का है। राज्य में सोमवार को 167 लोग ठीक होकर डिस्चॉर्ज हुए। हालांकि इलाज के दौरान नौ की मौत हो गई।

अगर आंकड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा 80 दिन में 1000 पर पहुंचा था लेकिन 69 दिन में कोरोना के 9000 केस सामने आए। पहले 5000 केस के लिए जहां 130 दिन लगे वहीं अगले 19 दिनों में ही 5000 और केस सामने आ गए।

ऐसे बढ़ता गया कोरोना का ग्राफ

पहला केस       15 मार्च, 2020
1000 केस      02 जून, 2020      80वां दिन
2000 केस      17 जून, 2020       95वां दिन
3000 केस      03 जुलाई, 2020   111वां दिन
4000 केस      14 जुलाई, 2020    122वां दिन
5000 केस      22 जुलाई, 2020    130वां दिन
6000 केस      26 जुलाई, 2020    134वां दिन
7000 केस      30 जुलाई, 2020    138वां दिन
8000 केस      04 अगस्त, 2020   143वां दिन
9000 केस      08 अगस्त, 2020   147वां दिन
10000 केस    10 अगस्त, 2020    149वां दिन

रूट फॉर उत्तराखंड के अनूप नौटियाल के मुताबिक, राज्य में कोरोना के टेस्ट करने की रफ्तार में तेजी आई है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि उत्तराखंड में पांच महीने में लगभग दो लाख लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। पहले 100 दिनों में 50000 लोगों का टेस्ट किया गया। अगले 25 दिन यानी 17 जुलाई, 2020 तक यह संख्या 1 लाख पहुंच गई। इसके बाद अगले 13 दिन यानी 20 जुलाई तक 50 हजार और लोगों के टेस्ट किए गए। 10 अगस्त यानी 149वें दिन तक राज्य में 2 लाख लोगों का परीक्षण किया गया है। यानी पहले 125 दिन में जहां एक लाख लोगों के टेस्ट हुए वहीं अगले एक लाख टेस्ट के लिए महज 24 दिन का समय लगा। यानी टेस्टिंग की रफ्तार में पांच गुना तेजी आई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...