Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एनडीएमए के सदस्य राजेंद्र सिंह ने हरिद्वार में लिया एसडीएमए के कामकाज का जमीनी जायजा
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

एनडीएमए के सदस्य राजेंद्र सिंह ने हरिद्वार में लिया एसडीएमए के कामकाज का जमीनी जायजा

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य राजेंद्र सिंह ने हरिद्वार में एसडीएमए के जमीनी कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके कामकाज का जमीनी जायजा लिया। इस दौरान राजेंद्र सिंह को एसडीएमए के काम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कर्मचारियों के साथ संवाद किया और उनके काम की प्रशंसा भी की। इस दौरान उनके साथ एनडीएमए के दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले, हरिद्वार पहुंचने पर डीएम सी रविशंकर ने एनडीएमए की टीम का स्वागत किया और आपदा प्रबंधन विभाग हरिद्वार के राहत एवं बचाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

 

राजेंद्र सिंह कोस्ट गार्ड के पूर्व महानिदेशक रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें फरवरी 2020 में एनडीएमए का सदस्य बनाया। उनके नेतृत्व में कोस्ट गार्ड ने कई तरह के राहत एवं बचाव अभियान चलाए। खास बात यह है कि इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने भी राजेंद्र सिंह को आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया था।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles