Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहली बार उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस के लिए 312 पदों पर अलग से भर्ती को मंजूरी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पहली बार उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस के लिए 312 पदों पर अलग से भर्ती को मंजूरी

कोरोना काल में उन युवाओं में हताशा घर कर गई जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती शुरू होने की खबरों से युवाओं में उम्मीद जगी है। प्रदेश में यातायात पुलिस के 312 नए पदों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई। यातायात डीआईजी केवल खुराना ने मीडिया को बताया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

यातायात पुलिस में खाली पद भरने से उसका असर सड़क पर भी दिखाई देगा। जाम से निजात मिलेगी और यातायात को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। ऐसे में हादसे भी कम हो सकते हैं। ट्रैफिक डीआईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड के 20 साल के इतिहास में पहली बार है जब ट्रैफिक पुलिस के लिए अलग से पदों की घोषणा की गई है।

 

यातायात निदेशालय के गठन के बाद से यातायात में सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी के प्रयास हुए हैं। हालांकि कर्मचारियों की कमी कहीं न कहीं इनमें बाधक साबित हो रही थी। इसे देखते हुए डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी की ओर से पदों को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है।

निदेशक यातायात का पद स्वीकृत होने से पहले राज्य में दो यातायात निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल तथा 179 कांस्टेबल ही कार्यरत थे, जो राज्य में वाहनों की संख्या को देखते हुए काफी कम थे।

इन पदों के लिए होनी है नियुक्ति

ट्रैफिक पुलिस विभाग में जिन पदों के लिए नियुक्तिां होनी हैं, उनमें शामिल है- वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ के पद पर 2, सहायक तकनीकी विशेषज्ञ 6, उपनिरीक्षक यातायात 98 और 206 पद आरक्षी यातायात के होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...