Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना के 411 और केस आए सामने, नौ की जान गई
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 411 और केस आए सामने, नौ की जान गई

ऊधम सिंह नगर में सबसे ज्‍यादा 125 मामले आए। हरिद्वार में 115 जबकि देहरादून में 87 मामले सामने आए। नैनीताल में 47, टिहरी में 17, चमोली में 9, अल्‍मोड़ा और चंपावत में 2-2, जबकि बागेश्‍वर से एक मामला सामने आया है। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी में कोई भी मामला नहीं आया।

उत्तराखंड में कोरोना के नए मामले आने के साथ ही मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना के 411 नए केस दर्ज किए गए, वहीं 301 लोग ठीक होकर डिस्चॉर्ज भी हुए। चिंता की बात यह है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते नौ लोगों की मौत हुई है। बुधवार को भी 14 लोगों की जान चली गई थी।

राज्य में इस समय 3966 एक्टिव केस हैं। हालांकि राज्य में रिकवरी रेट अब भी 69.18% है। 50 लोग इलाज के लिए राज्य से बाहर जा चुके हैं।

Image

ऊधम सिंह नगर में सबसे ज्‍यादा 125 मामले आए। हरिद्वार में 115 जबकि देहरादून में 87 मामले सामने आए। नैनीताल में 47, टिहरी में 17, चमोली में 9, अल्‍मोड़ा और चंपावत में 2-2, जबकि बागेश्‍वर से एक मामला सामने आया है। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी में कोई भी मामला नहीं आया। राज्‍य में अब तक कोरोना के कुल 13636 पॉजीटिव केस आ चुके हैं। इनमें से 9433 लोग ठीक हो चुके हैं। अबतक कुल 187 की लोगों की जान भी गई है। अकेले अगस्त में 105 लोगों की जान गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...