Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ‘बेकाबू’, एक दिन में 728 पॉजिटिव केस
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ‘बेकाबू’, एक दिन में 728 पॉजिटिव केस

सबसे ज्यादा 175 मामले हरिद्वार, 150 मामले देहरादून और 122 मामले नैनीताल में सामने आए हैं। तो वहीं, अल्मोड़ा में 44, बागेश्वर में 14, चमोली में एक, चंपावत में तीन, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 38, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 49, ऊधमसिंह नगर में 77 और उत्तरकशी में 45 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को सारे रिकॉर्ड टूट गए। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 728 संक्रमित मरीज मिले हैं। यह एक दिन में अब तक सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं, नौ संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 17,277 पहुंच गई है।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, सबसे ज्यादा 175 मामले हरिद्वार, 150 मामले देहरादून और 122 मामले नैनीताल में सामने आए हैं। तो वहीं, अल्मोड़ा में 44, बागेश्वर में 14, चमोली में एक, चंपावत में तीन, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 38, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 49, ऊधमसिंह नगर में 77 और उत्तरकशी में 45 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

 

हरिद्वार में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले

हरिद्वार जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने फैसला किया है कि कोरोना की जांच के लिए घर-घर वैन जाएगी। प्रदेश में अब तक कोरोना से 228 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 251 मरीज ठीक होने के बाद अपने घर भी गए हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में कुल 11775 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की डबलिंग दर 23.52 दिन है और रिकवरी रेट 68.15 फीसदी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...