उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को सारे रिकॉर्ड टूट गए। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 728 संक्रमित मरीज मिले हैं। यह एक दिन में अब तक सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं, नौ संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 17,277 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, सबसे ज्यादा 175 मामले हरिद्वार, 150 मामले देहरादून और 122 मामले नैनीताल में सामने आए हैं। तो वहीं, अल्मोड़ा में 44, बागेश्वर में 14, चमोली में एक, चंपावत में तीन, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 38, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 49, ऊधमसिंह नगर में 77 और उत्तरकशी में 45 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

हरिद्वार में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले
हरिद्वार जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने फैसला किया है कि कोरोना की जांच के लिए घर-घर वैन जाएगी। प्रदेश में अब तक कोरोना से 228 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 251 मरीज ठीक होने के बाद अपने घर भी गए हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में कुल 11775 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की डबलिंग दर 23.52 दिन है और रिकवरी रेट 68.15 फीसदी है।


Leave a comment