Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल सितंबर में घूमने का बना लीजिए प्लान, उत्तराखंड में खुल रहे ये दो मशहूर टूरिस्ट स्पॉट
नैनीतालउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सितंबर में घूमने का बना लीजिए प्लान, उत्तराखंड में खुल रहे ये दो मशहूर टूरिस्ट स्पॉट

@saranshraheja से साभार
@saranshraheja से साभार

देवभूमि उत्तराखंड। मन-मस्तिष्क में चार धाम, नैनीताल की मशहूर झील और न जाने कितने घूमने-फिरने की जगहें याद आने लगती हैं। कोरोना काल में भले ही सब लॉक रहा हो पर अब धीरे-धीरे सामाजिक दूरी के नियमों के साथ अनलॉक शुरू होने लगा है।

अनलॉक-4 कल यानी 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के उपायों के साथ ही अर्थव्यवस्था को खोलने के फैसले भी केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लिए जा रहे हैं। दरअसल, कोरोना काल में कारोबार बंद होने से लोगों की आजीविका खतरे में पड़ गई थी। लॉकडाउन के चलते रोजाना की कमाई पर आश्रित परिवारों के सामने दो जून की रोटी का संकट पैदा हो गया था। ऐसे में अब अनलॉक किया जा रहा है।

उत्तराखंड में भी सामाजिक दूरी के सख्त पालन के निर्देश के साथ बाजार खोल दिए गए हैं। धार्मिक पर्यटन को सीमित तौर पर खोला गया है और अब पर्यटन को ज्यादा खोलने के लिए राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने कदम बढ़ाया है। आपको बता दें कि पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पर्यटन पर आधारित है। इसकी मांग भी की जाने लगी थी।

पढ़ें, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: देवभूमि में विकास की नई और खूबसूरत मंजिल

ऐसे में दो बड़े फैसले लिए गए हैं जो सितंबर में अनलॉक-4 में लागू किए जाएंगे। पहला फैसला, नैनीताल की प्रसिद्ध झील को लेकर है। यहां की खूबसूरत वादियों में नौकायन की राह देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। 1 सितंबर से नैनीताल झील में पर्यटकों के लिए नौकायन को शुरू कर दिया जाएगा।

अच्छे संकेत यह है कि कम संख्या में ही सही एहतियात बरतते हुए पर्यटक आने भी लगे हैं। ऐसे में नाव संचालन समिति, नगरपालिका नैनीताल ने राज्य सरकार की मंजूरी लेकर कदम आगे बढ़ाया है। नाव संचालन समिति की ओर से सरकार को आश्वस्त किया गया है कि कोविड-19 से बचाव के दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

@CorbettTourism से साभार
@CorbettTourism से साभार

दूसरी अच्छी खबर कॉर्बेट पार्क से आई है। यहां भी आप अब सितंबर में जाने का प्लान बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि सितंबर के पहले सप्ताह में कॉर्बेट पार्क खुल जाएगा और ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना से लड़ते हुए रोजगार, कामकाज और अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए अब प्रयास तेजी से बढ़ेंगे।

(इनपुट- रजनी मेहता)

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...