Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून JEE-नीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए स्पेशल बसें चला रही उत्तराखंड सरकार
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

JEE-नीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए स्पेशल बसें चला रही उत्तराखंड सरकार

JEE-NEET परीक्षाएं हों या न हों.. इसको लेकर पिछले कई दिनों से देशभर में बवाल चल रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा लेकिन सरकार अब इसे कराने जा रही है। कोरोना काल में परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

कोरोना काल में JEE-नीट की परीक्षाएं कराने को लेकर काफी विवाद हुआ है। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि सियासी पार्टियां इस पर राजनीति कर रही हैं और छात्र चाहते हैं कि परीक्षाएं कराई जाएं। इसके बाद राज्य सरकारों ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है जिससे छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।

रोडवेज सोमवार से स्पेशल बसें चला रहा है। हर जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र वाले स्टेशन तक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। आधी सवारियां बैठेंगी और साधारण किराया लिया जाएगा। ये बस सेवा सोमवार से 6 सितंबर तक जारी रहेगी।

पढ़ें- रंगों की दुनिया में लगता था मन, अल्मोड़ा के जीत यूं ‘जीत’ रहे लोगों का दिल

जेईई के लिए देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, हल्द्वानी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां तक पहुंचने के लिए छात्र अपने निकटतम बस स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं।

पढ़ें- सितंबर में घूमने का बना लीजिए प्लान, उत्तराखंड में खुल रहे ये दो मशहूर स्पॉट

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम 58 विशेष बसें चला रहा है। जेईई मेन्स की परीक्षा 1-6 सितंबर के बीच होनी है जबकि नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होनी है। नीट परीक्षा राज्य में 43 केंद्रों पर होनी है। राज्य में दोनों परीक्षाओं में 32,000 स्टूडेंट्स के बैठने की संभावना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...