चीन की हरकत पर आर्मी चीफ की दो टूक, सभी चुनौतियों से निपटने को तैयार है सेना

चीन की हरकत पर आर्मी चीफ की दो टूक, सभी चुनौतियों से निपटने को तैयार है सेना

पूर्वी लद्दाख में तनाव चार महीने से चल रहा है। चीन की तैयारियों को देखते हुए भारत ने भी बॉर्डर पर बड़ी तादाद में युद्धक साजोसामान पहुंचा दिए हैं। इस बीच आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने बड़ा बयान दिया है। वह लेह के दौरे पर हैं और बॉर्डर से उन्होंने साफ कहा कि सेना हर स्थिति के लिए तैयार हो चुकी है।

लद्दाख में चीन की हरकत के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए भारतीय फौज ने हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है। लेह दौरे पर गए आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने साफ कहा है कि भारत के जवानों का मनोबल ऊंचा है और वे सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि आर्मी चीफ का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि एक दिन पहले ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि चीन और पाकिस्तान दोनों एक साथ भारत के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं और इसके लिए भारत अलर्ट है।

आज समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने कहा, ‘मैंने लेह आने के बाद कई इलाकों का दौरा किया। मैंने अफसरों, जेसीओ से बातचीत कर तैयारियों का जायजा लिया। हमारे जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वे सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।’

उन्होंने बॉर्डर के पास के हालात के बारे में कहा कि LAC पर हालात थोड़े तनावपूर्ण हैं। स्थिति को देखते हुए हमने अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए एहतियातन पूरी तैनाती कर रखी है जिससे हमारी सुरक्षा और अखंडता की रक्षा की जा सके।

जनरल नरवणे ने आगे साफ कहा कि मैं यह बात दोहराना चाहता हूं कि हमारे ऑफिसर और जवान दुनिया में बेहतरीन हैं और वे न सिर्फ सेना का बल्कि देश का गौरव बढ़ाते हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले 2-3 महीनों में तनाव बढ़ा है लेकिन हम चीन के साथ दोनों- सैन्य और राजनयिक स्तर पर संपर्क में हैं। ये वार्ताएं चल रही हैं और भविष्य में भी जारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि इस तरह की वार्ता से जो कुछ भी मतभेद हैं, हम उसे सुलझा सकते हैं। लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यथास्थिति न बदले और हम अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this