Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ पीएम मोदी का जन्मदिन 17 को, हिंदी दिवस पर एशियन अकादमी में शुरू हुआ सेवा सप्ताह
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़

पीएम मोदी का जन्मदिन 17 को, हिंदी दिवस पर एशियन अकादमी में शुरू हुआ सेवा सप्ताह

उत्तराखंड समेत पूरे देश में 14 सितंबर को हिंदी दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने मातृभाषा को आगे बढ़ाने और अंग्रेजी के साथ-साथ इसे भी पढ़ने-लिखने पर जोर दिया। एशियन स्कूल व एशियन सत्कर्मा मिशन की ओर से भी हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। ऐसे में देशभर के संस्थानों में इसे सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। 14 सितंबर को एशियन अकादमी, पिथौरागढ़ ने ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर ‌सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवा सप्ताह के रूप में एशियन स्कूल व एशियन सत्कर्मा मिशन के 70 लोगों ने पौधारोपण किया। इसके बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, विधानसभा पिथौरागढ़ की विधायक श्रीमती चंदा प्रकाश पंत ने 70 लोगों को “हिंदी दिवस” के अवसर पर हिंदी राजभाषा का संकल्प दिलाया। एशियन स्कूल के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद ने नई शिक्षा नीति का समर्थन करते हुए इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हें इसे दूरदर्शी सोच और राष्ट्र को सही दिशा में जाने वाला बताया।

 

पिथौरारागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल सिंह मेहता ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी की प्रासंगिकता, उपयोगिता और आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे। वीरेंद्र सिंह वल्दिया, जिला अध्यक्ष भाजपा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी की  नीतियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में स्वामी वीरेंद्रानंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एशियन स्कूल के कोऑर्डिनेटर एमएस बोरा, जीएस खाती, श्रीमती गीता आश्वाल, श्रीमती निर्मला कापड़ी, सत्कर्मा मिशन के जिला संयोजक भूपेश, कमलेश, सिद्धार्थ, अरविंद, भवान, हरीश, राहुल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...