Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ पहुंचे धन सिंह रावत निकले कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों में हड़कंप
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पहुंचे धन सिंह रावत निकले कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों में हड़कंप

उत्तराखंड में विधानसभा सत्र से ठीक एक दिन पहले उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करन माहरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सरकार की ओर से मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों की कोविड-19 जांच अनिवार्य तौर से कराई गई है, उसकी रिपोर्ट में ये तीनों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।

 

धन सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केदार घाटी में हड़कंप मचा हुआ है। धन सिंह मंगलवार को केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने पहले बाबा केदार के दर्शन किए और फिर वहां उन्होंने निर्माण कार्यों में लगी टीम, तीर्थ पुरोहितों और दूसरे अधिकारियों के साथ काफी वक्त बिताया। वह केदारनाथ में प्रवास कर रही भाजपा की वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती से भी मिले।

 

राज्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अब पिछले दो दिन में उनके संपर्क में आए लोगों और मंगलवार को उनके करीब रहे लोगों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि जब वह निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे थे, तभी उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली। इसके बाद वह तुरंत देहरादून रवाना हो गए। जिला प्रशासन केदारनाथ में उनके सीधे संपर्क में आए लोगों को ट्रैक करने के साथ ही आइसोलेशन में रखने की तैयारी कर रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...