कोरोना संक्रमण के लिए घोषित लॉकडाउन के बाद देहरादून में पहली टूर डी चमसारी एमबीडी साइकिल रेस का आयोजन किया गया। कोविड-19 से संबंधित सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुई इस रेस में कुल 60 साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया। इसमें 52 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थीं। खास बात यह रही कि इस रेस में अलग-अलग ग्रुप्स में 14 साल के उत्कर्ष तोपवाल सेलेकर 61 साल के कर्नल (रिटा.) अनिल गुरुंग ने तक शिरकत की।

यह रेस देहरादून के महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर चमसारी गांव में खत्म हुई। मुश्किल रूट पर एडवेंथ्रिल के ऑफिशियल राइडर अर्जुन राठौर ने 1 घंटे 14 मिनट में ये दूरी पूरी कर रेस जीती। वह 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के विजेता रहे। 14 से 20 साल तक के वर्ग में अवनीश राणा ने रेस जीती वहीं सीनियर वर्ग 40 साल से ऊपर के ग्रुप में सतबीर सिंह विजेता रहे।

एडवेंथरिल के संस्थापक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वे अर्जुन को ट्रेनिंग दिलवा रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए उसे हर तरह से मदद कर रहे हैं।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि कर्नल हरिराज सिंह राणा थे। उन्होंने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने एडवेंथरिल को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज के लिए सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए। इस तरह से आयोजन न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं बल्कि हमें एक दूसरे से मिलने और जानने का मौका भी प्रदान करते हैं।
टूर डी चमसारी के विजेता
14 से 20 वर्ष आयु वर्ग
1.अवनीश राणा
2.निखिल बिष्ट
3. अंशुमन
20- 40 वर्ष आयु वर्ग
1.अर्जुन राठौर
2.अशोक लिंबू
3.प्रिथुल जोशी
40+ आयु वर्ग
1.सतबीर सिंह
2.कर्नल (रिटा.) अनिल गुरुंग
3.बलवंत सिंह छेत्री
महिला वर्ग
1.श्रीमती वंदना सिंह
2.श्रीमती सिम्मी पार्डल
3.कुमारी इश्मिता शर्मा
इस रेस का संचालन भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कोच नरेश सिंह नयाल ने किया। इस आयोजन में शुभेंद्र शाही, सैम भाटिया, अपूर्व सकलानी, अभिषेक, ऋषभ गुप्ता, आलोक छेत्री, जीतू कठैत, नवीन जवाड़ी, अंजलि भंडारी, अर्शजीत ने अहम भूमिका निभाई।
एडवेंथ्रिल उत्तराखंड के ही युवाओं द्वारा संचालित साहसिक गतिविधियों जैसे – माउंटेनियरिंग , रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग, एमटीबी साइकिलिंग तथा वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की कम्युनिटी है। यह उत्तराखंड ही नहीं पूरे हिमालयन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कराने में कार्य कर रही है।

