Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में पहली नवंबर से खुलेंगे स्कूल, त्रिवेंद्र सिंह कैबिनेट का बड़ा फैसला
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में पहली नवंबर से खुलेंगे स्कूल, त्रिवेंद्र सिंह कैबिनेट का बड़ा फैसला

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों और जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों को खोलने पर विचार किया गया।

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण को लेकर हुए लॉकडाउन के बाद स्कूलों को खेलने को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्य में पहली नवंबर से स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला किया गया है। सबसे पहले 10वीं और 12वीं कक्षाएं शुरू होंगी। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुए यह फैसला लिया गया। इसके बाद स्कूलों को खोलने की तारीख को लेकर चला आ रहा अटकलबाजी का दौर समाप्त हो गया है।

स्कूलों को खोलने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। सीएम रावत की अध्यक्षता में सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों और जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों को खोलने पर विचार किया गया।

कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन में कई तरह की पाबंदियां थीं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया था। पढ़ाई का नुकसान बचाने के लिए स्कूलों की ओर से ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही थी, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के कई हिस्सों में इंटरनेट कनेक्टीविटी के चलते बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से वंचित थे। हालांकि सरकार ने कोरोना काल के दौरान इंटरनेट की कनेक्टीविटी बढ़ाने और सभी बच्चों तक ऑनलाइन शिक्षा को पहुंचाने के लिए कई अहम फैसले किए। अन्य कक्षाएं कब से शुरू की जाएंगी इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन माना जा रहा है कि सरकार अगले चरण में नौवीं और 11वीं की पढ़ाई भी शुरू कर सकती है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...