Friday , 4 September 2026
Home हमारी फ़ौज अविनाश चंदर डीआरडीओ के नए महानिदेशक
हमारी फ़ौज

अविनाश चंदर डीआरडीओ के नए महानिदेशक

Avinash Chander New DG DRDOवरिष्ठ वैज्ञानिक अविनाश चंदर ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नए महानिदेशक का पद संभाला। उन्होंने वीके सारस्वत का स्थान लिया। आइआइटी दिल्ली से इंजीनियरिंग में स्नातक चंदर सन् 1972 में डीआरडीओ से जुड़े थे।

अविनाश चंदर रक्षा मंत्रालय के नए वैज्ञानिक सलाहकार भी होंगे। चंदर ने कहा, नई जिम्मेदारी मिलने से मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सारस्वत डीआरडीओ को सही रास्ते पर ले गए अब इसे अगले स्तर तक ले जाना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों के निर्माण और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में विकसित पांच हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल ने भारत को मिसाइल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष देशों की कतार में खड़ा कर दिया।

– हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles