Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल अब बेटियों के नाम से घर जाना जाएगा
पौड़ी गढ़वाल

अब बेटियों के नाम से घर जाना जाएगा

‘घर की पछयाण नौनी कु नौ‘ के अंतर्गत आज ग्राम मल्ली में घर की बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगायी गयी।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के गांवो में बेटियों को महत्व देने एवं उनके नाम से घर की पहचान कराने के उद्देश्य से बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगवायी जा रही हैं।

पौड़ी के विधायक मुकेश कोली ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि बेटियों के प्रति सोच बदलने की आवश्यकता है और सोच परिवर्तन कि इसी कड़ी में सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद मायके और ससुराल दोनों घरों पर उसका अधिकार होना चाहिए। बेटियों के लिए शिक्षा को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भट्टगांई ने जनपद में संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में अभी भी जनपद पीछे चल रहा है, जिसका कारण कहीं ना कहीं अभी भी लोगों की संकीर्ण सोच है, जिसे बदलने के लिए जनपद में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने की अपील भी की।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धारकोट के नौनिहालों के साथ रैबासी फाउंडेशन ने मनाया आजादी का उत्सव

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में...