कोरोना संक्रमण का असर भले ही अब कम हो रहा हो लेकिन इसका खतरा टला नहीं है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की ओर से बार-बार ‘दो गज की दूरी जरूरी’ को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिल-मेल की टीम के सदस्य ओपी डिमरी कोरोना से लड़ाई में जिम्मेदारी का संदेश देती लघु फिल्म के साथ सामने आए हैं।
उन्होंने ‘जिम्मेदारी’ नाम की लघु फ़िल्म के माध्यम से ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ सामाजिक जागरूकता का संदेश देने की कोशिश की है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि जिम्मेदारी को दूसरे पर थोपने के बजाय उसे खुद उठाने का प्रयास करेंगे तो कोरोना को हराया जा सकेगा। इस फिल्म का कांसेप्ट और स्क्रिप्ट ओपी डिमरी की है, जबकि डॉयलॉग धर्मेंद्र नेगी ने लिखे हैं। फिल्म में सीताराम जुयाल, चंद्रकांत नेगी, धर्मेंद्र नेगी, मंगल सिंह रावत और जगत सिंह नेगी ने अभिनय किया है।
आप भी जिम्मेदार बनिये और देखिये ‘जिम्मेदारी’


Leave a comment